प्रभ जोत सिंह -जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर।
पिछले कुछ दिनों से चल रही पुरवा हवा के कारण जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को हिला के रख दिया है। सुल्तानपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से और ज्यादा बढ़ गया है। कई दिनों से पुरवा हवा के कारण गर्मी में कोई कमी नहीं आ रही है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान चल रहे हैं। हवा समान गति से चल रही है। जिससे तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना और बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के द्वारा बारिश की संभावना जताई गई, परंतु अभी तक उमस भरी गर्मी से जिलावासियों को कोई राहत नहीं मिली है।