देश

national

अमेठी जिले के रोहित की अचानक मृत्यु के कारण परिवार का दुख में साथ देने पहुंचे अरुण प्रजापति

जगदंबा प्रसाद यादव- संवाददाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

अमेठी। 

अमेठी जिले के अंतर्गत कटरा राजा हिम्मत सिंह की एक निवासी रोहित यादव उम्र(17)पुत्र रामकांत यादव की 14/5/2022 को रात में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के घर पहुंच कर मृतक के परिवार वालों एवं परिजनों के साथ शोक संवेदना में शामिल हुए अमेठी विधायक के भतीजे अरुण प्रजापति जो कि अमेठी जिले से विधायक प्रतिनिधि चुने गए एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे हैं। बताते चलें कि रोहित रात करीब 12:30 बजे छुट्टा जानवरों को हकाने के लिए उठा था, अचानक उसकी तबीयत खराब हो जाने के कारण ऐसे प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद वहां के डॉक्टरों ने उसे गौरीगंज रेफर कर दिया। गोरीगंज को ले जाते वक्त रास्ते में ही रोहित की मृत्यु हो गई।  अचानक हुई रोहित की मृत्यु से रोहित के परिवार वालों को गहरा सदमा लगा है। रोहित अभी 12वीं कक्षा का छात्र था उसकी उम्र 17 वर्ष थी। रोहित के अचानक मृत्यु के कारण परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। वही अरुण प्रजापति ने इस दुख की घड़ी में रोहित के परिवारजनों को हिम्मत रखने का डांडस बांधा। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group