प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
सुल्तानपुर।
भारतीय जनता पार्टी ने आज आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले के 26 मण्डल केन्द्रों व 372 शक्ति केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया। विश्व योग दिवस के अवसर पर अलग - अलग शक्तिकेन्द्रो पर सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्षों ने योगाचार्य की उपस्थित में एक घंटे से अधिक योगाभ्यास किया। नगर मण्डल अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में 21 शक्ति केंद्रों पर योग दिवस मनाया गया। भाजपा का मुख्य कार्यक्रम बढ़ैयावीर सेक्टर के तिकोनिया पार्क में आयोजित हुआ। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा,योग कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रवीन कुमार अग्रवाल, गायत्री परिवार के राकेश सिंह, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश संयोजक मदन सिंह एवं आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक पल्लवी वर्मा आदि की उपस्थित में योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि क्षभाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए. वर्मा, डा.सुधाकर सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक पल्लवी वर्मा ने उपस्थित सैकड़ों लोगों को एक घंटे से अधिक का योगाभ्यास कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए.वर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग करने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। योग स्वस्थ जीवन जीने का एक विज्ञान है। उन्होंने कहा कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग एक पॉवर बूस्टर साबित हुआ है। योग प्रशिक्षक डाॅ पल्लवी वर्मा,लालजी वर्मा,डा.कुलदीप पाण्डे ने लोगों को एक घंटे से अधिक सूर्य प्रणाम, भ्रामरी, अनुलोम- विलोम, कपालभाति आदि का योगाभ्यास कराया। पल्लवी वर्मा ने कहा उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग करना चाहिए। पूर्व मंत्री व शहर विधायक विनोद सिंह ने केवीके परिसर में कस्बा सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ 1 घंटे योगाभ्यास किया।
भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि तिकोनिया पार्क में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी,जगजीत सिंह छंगू,आलोक आर्या, सुनील,अजय सिंह लीडर,अखिलेश जायसवाल, दिनेश चौरसिया,रेनू सिंह,रचना अग्रवाल सहित गायत्री परिवार, गोमती मित्र मंडल,आर्ट आफ लिविंग के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू लामा बनकथा, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय कैथवारा, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह देहली, भाजपा नेता रामचन्द्र मिश्रा कुड़वार सेक्टर के प्रज्ञा एकेडमी परिसर में, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान बिजेथुआ महावीरन, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ऋषिकेश ओझा, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश पांडे बजरंगी, सुमन सिंह आनंद द्विवेदी,आशीष सिंह रानू विभिन्न सेक्टरों में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा विजय त्रिपाठी, सुनील वर्मा, विवेक सिंह विपिन, जगदीश चौरसिया, मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, शोभनाथ यादव, राजेश चतुर्वेदी, राम अभिलाष सिंह सहित सभी 26 मण्डल अध्यक्षों के संयोजन में मंडल केंद्रों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।