देश

national

भाई बहन का रिश्ता हुआ तारतार, भाई बहन ने एक दूसरे के प्यार के लिए खाया जहर

प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर जिले में भाई बहन के रिश्ते को तार तार करने वाली खबर आई है, सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना अंतर्गत रामगंज गांव का यह पूरा मामला है। जहां एक लड़का और एक लड़की ने जहर खा लिया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सबसे पहले चांदा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।  जहां सुल्तानपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया,दोनों की की हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टर मनीष यादव के इलाज के बाद उन्होंने बताया कि वह दोनों अब ठीक हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला लंभुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव रामगंज का है लड़के की पिता से बात करने के बाद पता लगा की लड़के का नाम दीपक है और लड़की उसके चचेरे भाई की है दीपक और वह लड़की पर रिश्ता भाई-बहन का है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं मोहब्बत के कारण दोनों पक्षों ने जहर खाया था। दोनों की हालत अब सही बताई जा रही है लड़के के पिता ने बताया कि वह बाजार सब्जी लेने गए थे जब वह वापस आए तो अपने पुत्र को घर नहीं पाया। छानबीन करने पता लगा कि चचेरे भाई की लड़की उसे अपने साथ ले गई है और दोनों ने एक साथ ही जहर खा लिया। जिसके बाद उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई, जिससे उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर लाया गया है। यहां इलाज के बाद आप दोनों की हालत में काफी सुधार है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group