देश

national

यूपी से बिलासपुर जा रही बस 25 फीट खाई में गिरी, हादसे में 2 मासूम की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 

यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर जा रही 55 मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर 25 फीट खाई में गिर गई।  इस हादसे में 2 मासूमों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।  गंभीर रुप से घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह हादसा कुकदुर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास हुआ है। बस में दबे दोनों बच्चों को निकालने में पुलिस की टीम जुटी हुई है। बस में सवार सभी लोग बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। सभी मजदूरी करने यूपी आय थे। सभी मजदूर किराए की बस से यूपी के सुल्तानपुर से बिलासपुर जा रहे थे। तभी शनिवार देर शाम पोलमी के पास बस 25 फिट गहरा खाई में गिर गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोलमी के पास बस के पलटने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को वहां प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल व्यक्तियों के त्वरित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। यह घटना कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड अंतर्गत पोलमी के पास आगरपानी मोड़ पर हुई। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group