देश

national

नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह दिनांक 05 जून को

भादर- अमेठी।

नवआरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, त्रिसुडी जनपद अमेठी के 12वें बैच के कुल 704 नवआरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह दिनांक 05 जून, 2022 को सम्पन्न होगा। दीक्षान्त परेड समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में  कुलदीप सिंह, भा.पु.से. महानिर्देशक, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल होंगे। उक्त दीक्षांत परेड समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से रश्मि शुक्ला, मा०पु० से०, अपर महानिदेशक (प्रशिक्षण), नितिन -अग्रवाल, मा०पु०से०, अपर महानिदेशक, मध्य जोन,  राकेश कुमार यादव, महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) एवं  प्रकाश डी०. भा०पु०से० महानिरीक्षक, मध्य सेक्टर के साथ-साथ बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन भी भाग ले रहे हैं। उक्त दीक्षांत परेड समारोह के पश्चात नवजारक्षियों के राजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रणकौशल प्रर्दशन किया जाएगा।

भूपेन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक / प्राचार्य, नव आरक्षी प्रशिक्षण केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, त्रिशुडी, अमेठी ने अवगत कराया कि इन नव आरक्षियों का बुनियादी प्रशिक्षण दिनांक 28 जून 2021 से प्रारम्भ हुआ है एवं उनका दीक्षांत परेड समारोह दिनांक 05 जून, 2022 को होना निश्चित हुआ है। उक्त समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियां अपने अन्तिम चरण में है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group