देश

national

जिला प्रोबेशन अधिकारी वी०पी० वर्मा एवं श्रम विभाग संयुक्त टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

प्रभ जोत सिंह- जिला ब्यूरो चीफ 

इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क 

सुल्तानपुर। 

जिले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देश के कम में आज दिनांक 20.06.2022 को बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी वी०पी० वर्मा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाशचन्द्र की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। बाल श्रम अभियान के अन्तर्गत बस स्टाप, दीवानी चौराहा, विकास भवन आदि के आस-पास के क्षेत्र की दुकानों, होटल पर चलाया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग एवं श्रम विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा दुकान एवं होटल संचालकों को जागरूक किया गया कि 14 वर्ष आयु वर्ग से कम के बच्चों से काम न करवायें साथ ही काम करने वाले श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोडने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के चलते मौके पर 06 प्रतिष्ठानों पर 07 बच्चों से पूछताछ की गयी जिसमें सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से अधिक पायी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दुकान एवं होटल संचालकों को चेतावनी दी गयी कि बाल श्रम अपराध है चेतावनी के बाद भी यदि कोई बाल श्रम करवाते पाया जाता है तो उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर दण्डित किया जायेगा। इसके लिए सरकार द्वारा बाल श्रम अधिनियम बनाया गया है।इस अवसर पर अलकृंता उपाध्याय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रेखा गुप्ता महिला कल्याण अधिकारी, रूपाली सिंह सरंक्षण अधिकारी, सरोज यादव जिला समन्वयक, अर्चना पाल सामाजिक कार्यकर्ता, संदीप सिंह सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रम विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group