प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह का निधन हो गया। इस खबर के साथ ही जिले में हड़कंप मच गया। 72 वर्षीय सूर्यभान सिंह लखनऊ में इलाज के दौरान अंतिम सांस लिए। कुछ समय पहले ही उन्हें फेफड़े के संक्रमण के कारण लखनऊ में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर करते हुए कहा कि पूर्व विधायक सूर्यभान जी का निधन अत्यंत दुखद है मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। सुल्तानपुर के पूर्व विधायक सूर्यभान सिंह सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिलहरी गांव के मूल निवासी थे, वह शहर के सिविल लाइन मोहल्ले में निवास करते थे। उनके निधन के बाद उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया है। उनके आवास पर पहुंचकर लोग शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सूर्यभान सिंह पहली बार 1989 में जयसिंहपुर से विधायक बने थे, इसके बाद 1996 में सुलतानपुर सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने 2017 में सूर्यभान चुनाव लड़ा। अभी कुछ देर पहले ही उनके पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास सिविल लाइन पर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का ताता लगा हुआ है।
No comments
Post a Comment