प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर।
जिला सुल्तानपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ का 50 वा जन्मदिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। जिले भर में पौधरोपण हवन पूजन और सामूहिक रूप से दीप जलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। अयोध्या मंडल प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही पौधरोपण का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय पर शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में स्थित पौराणिक परिजात वृक्ष परिसर में किया गया। जहां दोपहर के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। उसके बाद हवन पूजन वह 1100 दीप प्रज्वलित किया गए बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि आशीष सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम स्थल पर शाम को 1100 दीपक जलाए गए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र व उनके बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना भी की गई। मंडल प्रभारी आशीष ने बताया हिंदू युवा वाहिनी दो हजार अट्ठारह से गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मना रही है। इस बार 5 जून से 1 सप्ताह का विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया है। संगठन और मंडल में जुड़े प्रदेश सदस्य को कम से कम 11 पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक कन्हैया लाल, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर शर्मा, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, अनिल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, हेमंत तिवारी, प्रांजल सिंह, सत्यम सिंह, जिला महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, जिला मंत्री नवीन मिश्रा, कोषाध्यक्ष ज्ञान सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र यादव, सह मीडिया प्रभारी विजय यादव, आईटी सेल संयोजक नीरज शर्मा और दुबेपुर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह समेत सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।