देश

national

मोदी सरकार के 8 साल होने पर किसान मोर्चा ने चलाया तालाब सफाई व वृक्षारोपण अभियान

प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर में भाजपाइयों ने शुरू किया डोर टू डोर संपर्क अभियान और बांटे उपलब्धियों के पर्चे। सूत्रों के अनुसार मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने एक पखवारे का अभियान शुरू किया है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी गांव-गांव डोर टू डोर जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बाटेंगे।इसकी शुरुआत आज चार जून को किसानों को साधने वह बूथ संपर्क अभियान से हो रही है।किसान मोर्चा ने इसके तहत विधानसभावार तालाब सफाई और पौधारोपण अभियान चलाया।भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आर.ए.वर्मा ने शनिवार को नगर के बढैयावीर वार्ड के गोलाघाट से बूथ संपर्क अभियान का शुभारंभ किया।शनिवार को ही किसान मोर्चा के संयोजन में पौध रोपण व तालाब सफाई अभियान का कार्यक्रम भी हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में जिलाध्यक्ष डॉ आर. ए.वर्मा ने बढ़ैंयावीर व शास्त्री नगर में लोगों से संपर्क कर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा हमें हमारा नेतृत्व एक ही बात के लिए हमेशा आगाह करता है कि हमारा मिशन सत्ता प्राप्त करना नहीं, देश के हित के लिए कार्य करना होना चाहिए।आज जब हमारी सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे कर लिए है, तो देश का आत्मविश्वास , देशवासियों का खुद पर भरोसा भी अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि जनता भी मोदी सरकार के कार्यों से खुश है। आज जनता का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद तिवारी टाड़ा के संयोजन में जिले के पांचों विधानसभाओं में व मंडल स्तर पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पौधरोपण व तालाब के सफाई का अभियान चलाया और चौपाल को संबोधित किया।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा,डा. प्रीति प्रकाश, बबीता तिवारी, डॉ.वीपी. सिंह,मीडिया विभाग के जिला संयोजक अरूण द्विवेदी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष राजीव सिंह,सुरेन्द्र मिश्रा भदैया, अतुल पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, विनोद कुमार पांडे, दिनेश चौरसिया, विजय सेक्रेटरी ,राम अवध जयसवाल, राजकुमार सोनी, मंजू तिवारी , रचना अग्रवाल, रेनू सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, द्वारिका प्रसाद द्विवेदी, सौरभ पांडे,जयप्रकाश, आयुष चतुर्वेदी,मोहित साहू आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group