हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, संचालन जिला महासचिव अरशद अहमद ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्रीय विधायक का सहयोग न मिलने का काफी असंतोष देखने को मिला। जिस पर जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाई जायेगी। यदि जिले के किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी का उत्पीड़न किया जा रहा हो, तो पार्टी द्वारा उनका भरपूर सहयोग किया जायेगा। इसके अलावा हमारे घर के दरवाजे व दूरभाष दोनों रात दिन उनकी सेवा के लिए खुला रहेगा। तथा उनके हक व सम्मान की लड़ाई न्याय मिलने तक प्रशासन से लड़ी जायेगी। उन्होंने अगामी समय में होने वाले नगर पालिका व नगर पंचायत के चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी व जीत हासिल पर कार्य करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, राजा सिंह, डॉ सी पी यादव जिला सचिव, छेदी लाल, बहरैची गुप्ता, शेष नारायण यादव, ओ पी नेता, राम अभिलाख यादव, मनीराम वर्मा, बृजेश यादव, संदीप, मनीष, रंजीत, हितेश, साधना सिंह, रेखा यादव, गीता, प्रतिभा, पुष्पा देवी, आरती आदि सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।