देश

national

जिला महिला अस्पताल में किया गया महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक

प्रभ जोत सिंह-जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। 

सुल्तानपुर जिले में महिला अस्पताल में महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमे महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह के कहा की स्वस्थ नारी स्वस्थ समाज की आधारशिला रख सकती है। सुल्तानपुर के महिला जिला अस्पताल में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मंच से मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय मातृ मृत्यु दर अधिक होता जा रहा है, पिछले कुछ सालों से मातृ मृत्यु दर में कमी जरूर आई है। मगर स्थिति अभी संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए समाज की नारी समाज को स्वयं को जागरूक करना पड़ेगा और दूसरी नारियों को भी जागरूक को भी जागरूक करना पड़ेगा। प्रसव दर्द होने पर परिवार की गर्भवती महिला को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाया जाए समय-समय पर दवा एवं खानपान का पूरा ध्यान रखा जाए। यदि इस प्रयास पर अमल किया जाए तो मातृ मृत्यु दर कम होगा और आने वाले समय में हम इस दर में बेहद कमी ला पाएंगे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएस डॉ वीके सोनकर ने कहा कि एक लता की तरह सहारे के अभाव में मुरझाने वाली नारियों का सबसे समय अब नहीं रहा। आज की नारी को अपने अंदर विनम्रता के साथ सहारा एवं त्याग के साथ अधिकार और सेवा के साथ शक्ति जगाने की जरूरत है। जिला मीडिया प्रभारी अंकित गौड़ ने कहा कि एक स्वस्थ नारी ही एक स्वस्थ समाज के सपनों को साकार कर सकती है। इस मौके पर अस्पताल में मरीजों को सेनेटरी पैड और दवा वितरण किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मंजू तिवारी,अंकित गॉड, रीना जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ,देवेश सागर, आकृष्ट सिंह, मोहित साहू आदि मौजूद रहे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group