- दबिश मारने गई पुलिस टीम पर हमला
- परिवार वालों पर हमला करने का आरोप
- पुलिसिया कार्यवाही में महिला भी हुई घायल
- घटना में तीन पुलिसकर्मी बताये जा रहे घायल
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर पुलिस टीम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पुलिस टीम पर हमले करती हुई कुछ महिलाएं दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं व युवक दो तीन पुलिसवालों को घेरकर पीट रहे हैं। इसी बीच एक महिला डंडा लेकर पुलिस वालों को मारने लगती है। यह वीडियो 1 मिनट 47 सेकंड का है। जिसमें पुलिस वाले 1 मिनट 40 सेकंड बाद अपनी जान बचाकर जीप में भाग जाते हैं। यह मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव का है। पुलिस वहां के रहने वाले राजा सिंह को पकड़ने के लिए दबिश मारने गई थी। पुलिस जब उसे अपने साथ ले जाने लगी तो परिवार वालों व पड़ोसियों ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में दरोगा प्रशांत शर्मा और 2 सिपाही घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी के बाद कई थानों की फोर्स द्वारा गांव में पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में आरोपी पर दूसरा मुकदमा भी किया जाएगा।