कौस्तुभ बाजपेयी- इंडेविन टाइम्स
सीतापुर।
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा सीतापुर में जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष ऐम एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन एम0 एस0 फरीदी (एडवोकेट, हाई कोर्ट) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर आर जे सिंह चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रितेश द्विवेदी, लखनऊ; डॉ अजय सिंह, मऊ; सत्यदेव कुमार; ब्रिज नारायण मिश्र, देवरिया सम्मिलित हुए।
बैठक में सर्वसम्मति से सीतापुर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सीतापुर जिला कार्यकारिणी में एम0 एफ0 जैदी (चेयरमैन- रेजिडेंसी एजुकेशनल ग्रुप) को संरक्षक, संजय जैन (प्रबंधक- विमलनाथ पी जी कॉलेज) को जिला अध्यक्ष, निशीथ गोयल (चेयरमैन- कृष्णा एजुकेशनल ग्रुप) को जिला उपाध्यक्ष, अशरफ विलाल (चेयरमैन- सेंट बिलाल एजुकेशनल ग्रुप) को जिला उपाध्यक्ष व एस0 पी0 सिंह (चेयरमैन- माँ कमला देवी पीतांबरा डिग्री कॉलेज) को महासचिव नामित किया गया। वहीं डॉ मंजू जिंदल, बृजेश सिंह चौहान, फैसल, डॉ किरण सिंह, उरूज बुनियाद व महावीर को वरिष्ठ सदस्य नामित किया गया।
No comments
Post a Comment