० केक काटकर मनाया गया जन्मदिन
हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन अमेठी में आवास विकास स्थित अमेठी विधायक के सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49 वां जन्मदिन अमेठी स्थित सपा कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने केक काटकर मनाया। लोगों को संबोधित करते हुए अनुराग प्रजापति ने कहा कि हम 2024 में चुनाव जीतकर दिल्ली में सरकार बनाएंगे जब दिल्ली हमारे हाथ में होगी तो उत्तर प्रदेश तो आसानी से हमारे कब्जे में होगा तथा विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को अभी रणजीत बनाने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। इसके साथ उन्होंने कहा कि आपने हमें जीता कर हमें नहीं खुद को विधायक बनाया है।बजरंग श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे सपा कार्यकर्ता जो कार्यालय पर नहीं आ पा रहे हैं, उनके बारे में जानकारी करे वह क्यों नही आ पा रहे हैं। इसके अलावा लक्ष्मण यादव,हीरा लाल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अनुराग प्रजापति विधायक प्रतिनिधि अमेठी,अनुराग प्रजापति,हीरा लाल यादव, साधना सिंह महिला प्रकोष्ठ, संदीप श्रीवास्तव, महाबीर कश्यप, लक्ष्मण यादव,बृजेश यादव जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ अमेठी,सूबेदार यादव,राम अभिलाख, शम्भू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।