देश

national

16 से 22 जुलाई 2022 तक मनाया जायेगा भूजल सप्ताह

० जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी।

वर्षा जल संचयन एवं भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर जनसामान्य के मध्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से 16 से 22 जुलाई 2022 तक भूजल सप्ताह मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई ने बताया कि भूजल सप्ताह वर्ष-2022 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 16 जुलाई 2022 को शहरी क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिंग्स आदि द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा, 17 जुलाई 2022 को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण, 18 जुलाई 2022 को तहसील स्तर पर जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार, 19 जुलाई 2022 को सरकारी विद्यालयों/कालेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन, 20 जुलाई 2022 को विकास खण्ड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण, 21 जुलाई 2022 को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण एवं 22 जुलाई 2022 को ग्राम्य विकास विभाग, भूगर्भ जल विभाग, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा विकास भवन से जिला पंचायत तक प्रातः 8 बजे पैदल रैली का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दूबे, जिला पंचायतराज अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group