देश

national

पुलिस पर हमला करने वाली महिला को किया गया गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

Saturday, July 2, 2022

/ by Indevin Times
जावेद अहमद- सिटी हेड
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईगंज क्षेत्र में गुरुवार को बरौली गांव में पुलिस जब दबिश देने पहुंची, तो पुलिस टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया था। इस संदर्भ में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है, और 4 अन्य लोग की तलाश जारी है। इस मामले में घायल दरोगा प्रशांत शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें राजा सिंह, उसकी मां संगीता सिंह, नमिता सिंह, रानी, अभिषेक व शुभम सिंह को नामजद किया गया है। राजा सिंह को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब उसकी मां संगीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group