देश

national

सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह मंडल पदाधिकारियों के साथ कार्य समिति की बैठक में हुये शामिल

Sunday, July 3, 2022

/ by Indevin Times
प्रभ जोत सिंह- जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह मंडल पदाधिकारियों के साथ कार्य समिति की बैठक में शामिल हुये। धनपतगंज के गुरुकुल अकादमी में, लोहरामऊ और दूबेपुर मंडल के पदाधिकारियों की बैठक जिला भाजपा कार्यालय पर की गई। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ता तैयार हो जाएं। लोगों के बीच जाकर संगठन को मजबूत किया जाए। 

विधायक विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाए, ताकि पात्रों तक सरकार की योजनाएं पहुंच सकें और उसका लाभ उन तक पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही विनोद सिंह ने पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र का विकास हमारा पहला लक्ष्य है। बिजली पानी सड़क ये बुनियादी चीज है और इसके लिये लोगों की परेशानियों पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि वे हर तरीके से लोगों की मदद के लिये तैयार हैं। बैठक के बाद विनोद सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group