देश

national

अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में गिरफ्तार किए गए वांछित अभियुक्त, भेजे गए जेल

Saturday, July 23, 2022

/ by Indevin Times
जावेद अहमद- सिटी हेड
इंडेविन टाइम्स 

सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अवैध शराब/वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 

जिसमे थाना बल्दीराय से 

थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा एक नफर वांछित वारंटी (1) शिवपूजन सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम डीह थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया। वही थाना बल्दीराय पुलिस टीम द्वारा एक और नफर वांछित अभियुक्त (1) मो0 शहरयार अहमद पुत्र मो0 जमील निवासी ग्राम सरेठी मजरे बिसांवा थाना बल्दीराय सुल्तानपुर उम्र 23 वर्ष संबंधित मु0अ0सं0 235/22 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट  मे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात माननीय न्यायालय भेजा गया। वही कुछ लोगो पर शांति व्यवस्था भंग करने के लिए भी 151/107/116 सीआरपीसी  के तहत कार्यवाही शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात से 02, थाना कादीपुर से 05 थाना करौदीकली से 04, थाना अखण्डनगर से 01, थाना बधुआकलां से 08, थाना गोसाईगंज से 04,थाना धम्मौर से 01, कुल 25 व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -

1. उ0नि0 मनोज कुमार  थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर 

2. का0 देवेन्द्र प्रताप थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर 

                                     

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group