इंडेविन टाइम्स
लखनऊ। अपना दल (एस) के प्रदेश कार्यालय में रजत पाल व उनके साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रजत पाल अहिल्याबाई होलकर सेना के जिलाध्यक्ष हैं। रजत पाल ने बताया कि वह स्वर्गीय डॉ सोने लाल पटेल जी के विचारो से बहुत प्रभावित हैं, उन्होंने समाज के दबे-कुचले, कमजोरों और पिछड़ों को लेकर अपना दल की नींव रखी। अपना दल (एस) के मार्गदर्शन में, उनके विचारों पर चलकर, वह भी समाज की सेवा के लिए अपना पूर्ण योगदान देने का कार्य करेंगे।
अहिल्याबाई होलकर सेना के जिलाध्यक्ष रजत पाल के साथ उनके साथी सैमुअल गिल और शिवेंद्र गौतम ने भी अपना दल (एस) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण कर रजत पाल एवं उनके साथियों ने जिले एवं प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राज कुमार पाल, नागेन्द्र सिंह पटेल राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद फूलपुर, अंजनी पटेल प्रदेश अध्यक्ष श्रमिक मंच, के के पटेल राष्ट्रीय महासचिव, एडवोकेट अजय कुमार पाल आदि वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।