देश

national

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए की गई चर्चा

Sunday, July 3, 2022

/ by Indevin Times
अफतार अहमद- सदर क्राइम ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। दिनांक 2/ 7 /2022 को हिमांशु मालवीय के शाहगंज स्थित कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक संपन्न हुई। संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए  व्यापारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आस्था जताते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया। 

जिला प्रभारी नरोत्तम कनोडिया ने उपस्थित व्यापारियों से उनके सुख दुख में सदैव साथ रहने की बात कही। साथ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई दी और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। 

हाल ही में राजस्थान के उदयपुर  कन्हैया लाल साहू की निर्मम हत्या पर व्यापारियों ने अपना विरोध प्रकट किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने इस दुखद घटना में मारे गए कन्हैया लाल साहू के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनायें प्रकट की। 

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर व्यापारियों ने एक समवेत स्वर में पर्यावरण के हित को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्णय को उचित बताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री मनीष साहू ने मांग की, कि किसी भी व्यापारी का पॉलिथीन के नाम पर शोषण और उत्पीड़न न हो और पॉलिथीन के स्थान पर सस्ते और सुलभ दूसरे विकल्प पर विचार किया जाए। 

बैठक में उपस्थित व्यापारियों में प्रमुख रूप से हिमांशु गुप्ता, गिरधर गोपाल अग्रवाल, बबलू जायसवाल, अंकुर तिवारी, दीपक आर्य, दिनेश गोस्वामी, गोपाल जी, सोनी, दीपक मोदनवाल, अभिषेक कसौधन आदि व्यापारी उपस्थित रहे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group