देश

national

भारतीय जनता पार्टी की छह मंडलों की मीटिंग, नगर मंडल सहित हुई सम्पन्न

Monday, July 4, 2022

/ by Indevin Times
प्रभ जोत सिंह- जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल सहित छह मंडलों की बैठकें आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित नगर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि, सांसद मेनका संजय गांधी, जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा,नगर प्रभारी सुमन सिंह का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि पार्टी द्वारा कार्यक्रम बूथ सशक्तिकरण एवं वृक्षारोपण अभियान में कार्यकर्ताओं को पूरी शिद्दत व ताकत के साथ जुटना होगा। प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा आगामी माह में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा नगर सहित कादीपुर, दोस्तपुर, लंभुआ एवं कोइरीपुर नगर पंचायत की तैयारी में कार्यकर्ताओं को अभी से लगना होगा। उन्होंने कहा पार्टी ने इसी के साथ मिशन 2024 की भी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले चार चुनाव 2014, 2017, 2019 एवं 2022 में हारे हुए बूथों को जीतने के लिए सांसद, विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गिरि ने कहा भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव  गंभीरता के साथ जीतने के लिए लड़ती है। उन्होंने कहा 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' की संकल्पना को हर बूथ पर साकार करना भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर.ए. वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार गरीबों किसानों व जरूरतमंदों के लिए समर्पित सरकार है। सरकार की योजनाओं को जन-जन के बीच में पहुंचाएं। विधायक विनोद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कार्यकर्ता पार्टी के अभियानों को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दे। उन्होंने कहा पीएम मोदी की हैट्रिक के लिए कार्यकर्ता मजबूत पिच तैयार करने में जुट जाये। बैठक का संचालन नगर महामंत्री रवि श्रीवास्तव ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल, आलोक आर्या, विजय सिंह रघुवंशी, प्रीति प्रकाश, संदीप सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन नारायन सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद, देवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ पांडे राजीव सिंह, रमेश सिंह टिन्नू, शिव मूर्ति पांडे,रेनू सिंह, पूजा जयसवाल, डा.संतोष सिंह,रीता निषाद सहीत,मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group