देश

national

जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बड़ा फेरबदल, कई जजों की बदली कुर्सी

Monday, July 4, 2022

/ by Indevin Times
अर्चना नारायण
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर। हाईकोर्ट के निर्देशन में जजों का तीन वर्ष पर होने वाले ट्रांसफर के मद्देनजर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। करीब दो हफ्ते पहले तैयारी का आदेश हुआ जारी था। ट्रांसफर सूची में शामिल जजों को चार जुलाई तक अपनी नई तैनाती स्थल पर प्रभार ग्रहण करना है। सुलतानपुर जिले में तैनात रहे स्पेशल जज एमपी-एमएलए (सेशन कोर्ट)/ एडीजे सप्तम प्रदीप कुमार जयंत को हमीरपुर जिले में स्पेशल जज विनीत कुमार के स्थान पर नई जिम्मेदारी मिली। फैमिली कोर्ट जज पुष्पा सिंह को मेरठ जिले में सेशन कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। फैमिली कोर्ट जज प्रतिभा नारायण का सुलतानपुर से लखीमपुर खीरी जिले में एडीजे कोर्ट पर तैनाती हुई। वहीं लखनऊ से सुलतानपुर के लिए ट्रांसफर हुए एडीजे राम विलास प्रसाद को एडीजे पद की जिम्मेदारी मिली। लखनऊ से ट्रांसफर फैमिली कोर्ट जज अगस्त कुमार तिवारी को एडीजे सुलतानपुर कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। बाराबंकी जिले से ट्रांसफर फैमिली कोर्ट जज श्रीमती एकता वर्मा को एडीजे सुलतानपुर कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। वहीं जजों के ट्रांसफर से सुलतानपुर में तैनात एडीजे दशम अंकुर शर्मा को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एडीजे (महिला अपराध) की जिम्मेदारी मिली। एडीजे त्रयोदश अभिषेक सिन्हा को हटाकर एफटीसी द्वितीय नीलिमा सिंह के स्थान पर नई जिम्मेदारी मिली। एफटीसी द्वितीय रही नीलिमा सिंह को अपर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की जिम्मेदारी मिली। वहीं सिविल जज जूनियर डिवीजन सुश्री श्रद्धा लाल को सुलतानपुर से कन्नौज में अपर सिविल जज -जूनियर डिवीजन पद की जिम्मेदारी मिली। दीपांकर यादव को सुलतानपुर जिले से आगरा जनपद में सिविल जज -जूनियर डिवीजन कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। देवर्षि देव कुमार को सुलतानपुर जिले से श्रावस्ती जिले में न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय-एकौना कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। मुसाफिरखाना कोर्ट में तैनात न्यायिक अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा को रायबरेली जनपद में न्यायिक मजिस्ट्रेट पद की जिम्मेदारी मिली। कादीपुर कोर्ट में तैनात रहे अविनाश रंजन को भदोही जनपद में सिविल जज-जूनियर डिवीजन कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। सिविल जज आशालिका पांडेय को सुलतानपुर जिले से सीतापुर जिले में सिविल जज-जूनियर डिवीजन पद की जिम्मेदारी मिली। विधिक प्राधिकरण के सचिव रहे शशि कुमार को हाथरस जिले में सिविल जज-सीनियर डिवीजन पद की जिम्मेदारी मिली। सुश्री निधि यादव को फर्रुखाबाद जिले से सुलतानपुर जिले में अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन पद की जिम्मेदारी मिली। वहीं आंचल अधाना का बदायूं से सुलतानपुर जिले में अपर सिविल जज -जूनियर डिवीजन पद पर जिम्मेदारी मिली। सुश्री शालीन मिश्रा को गोंडा से सुलतानपुर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) दक्षिणी कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। न्यायिक अधिकारी अमित सिंह को सीतापुर से सुलतानपुर में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) उत्तरी कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। सिविल जज सीनियर डिविजन श्रीमती रचना को बिजनौर से सुलतानपुर जनपद में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर जिम्मेदारी मिली। सीजेएम रही किरन गोंड को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद पर जिम्मेदारी मिली। सिविल जज -सीनियर डिवीजन रही सपना त्रिपाठी को किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश बटेश्वर कुमार के स्थान पर जिम्मेदारी मिली। न्यायाधीश बटेश्वर कुमार को सुलतानपुर विधिक प्राधिकरण का सचिव बनाया गया। बदांयू से ट्रांसफर सिविल जज-जूनियर डिवीजन अंकिता सिंह को सुलतानपुर में अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन पद पर जिम्मेदारी मिली। सुलतानपुर में तैनात अपर सिविल जज-जूनियर डिवीजन वृषाली गुप्ता को एफटीसी (घरेलू हिंसा कोर्ट)/सिविल जज कोर्ट की जिम्मेदारी मिली। वहीं न्यायाधीश अमर प्रसाद को स्पेशल मजिस्ट्रेट घरेलू हिंसा कोर्ट से हटाकर सिविल जज मुसाफिरखाना कोर्ट की जिम्मेदारी मिली।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group