देश

national

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर, नगर भाजपा कार्यालय पर मनाया गया जश्न

Saturday, July 23, 2022

/ by Indevin Times
प्रभ जोत सिंह- जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स

सुल्तानपुर। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के भारत गणराज्य की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने सुपर मार्केट स्थित नगर भाजपा कार्यालय परिसर में ढोल नगारा के साथ आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जोरदार जश्न मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा की की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सुपर मार्केट स्थित भाजपा के नगर कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ आर.ए.वर्मा ने  एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू ने भारत गणराज्य की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने का इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में जन्मी आदिवासी समुदाय की भारत की एक बेटी हमारी राष्ट्रपति बनी है। उन्होंने कहा वास्तव में राष्ट्रपति के रूप में उनका निर्वाचन भारतीय लोकतंत्र का गौरव गान है। उन्होंने कहा इतिहास के पन्नों में 21 जुलाई की तारीख दर्ज करते हुए द्रोपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हुई है।अब वह 25 जुलाई को देश का सर्वोच्च पद ग्रहण करेंगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा द्रोपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति होगी जो अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती है। उन्होंने कहा श्रीमती मुर्मू खासकर गरीबों वंचितों और दबे कुचलों के लिए आशा की किरण है। इसके बाद पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नीचे उतर कर बरसात के बीच ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी समुदाय से पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, घनश्याम चौहान, संदीप सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, आलोक आर्या, धर्मेंद्र कुमार,चंदन नारायण सिंह,आशीष सिंह रानू,अरुण द्विवेदी , कोकिला तिवारी , अजय सिंह लीडर,इंद्रदेव मिश्रा, संजय उपाध्याय, अनिल सोनी, सौरभ पांडे, प्रदीप मिश्रा, राजकुमार सोनी, सजन लाल कसौधन, दिनेश चौरसिया,संदीप गुप्ता, रीना जासवाल ,अरूण कुमार, मनीष जायसवाल,आत्मजीत सिंह ,राम अवध जायसवाल,आशीष सिंह,लालेन्द्र सिंह, सौरभ पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group