इंडेविन टाइम्स
सुल्तानपुर। जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंजाबी कॉलोनी स्थित भाजपा बूथ पर जनमंच का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विनोद सिंह द्वारा जनता से मुलाकात की और जनता की परेशानियों और समस्याओं को सुना। वही उन समस्याओं का निर्धारण-निवारण करने के लिए संबंधित क्षेत्र अधिकारी को फोन कर निर्देश दिए कि जल्द से जल्द उन कार्यों को पूर्ण किया जाए। वही नगर पालिका का कार्य सही से ना होने पर भी उन्होंने दुख व्यक्त किया और कहा कि जल्द से जल्द पंजाबी कॉलोनी स्थित सभी नालों की सफाई करवाई जाएगी और भी सारे काम व्यवस्थित ढंग से करवाए जाएंगे। वही मीडिया से बात करते हुए विधायक विनोद सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा है उनका निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के विकास के लिए जितना उनसे हो पाएगा, उस से बढ़कर वह कार्य करेंगे और सुल्तानपुर को आने वाले समय में ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे।