देश

national

स्मृति ईरानी के होर्डिंग पर हुआ मुकदमा, सुल्तानपुर में यूथ कांग्रेस ने डीएम ऑफिस के सामने लगवाया महंगाई का होर्डिंग

Thursday, July 14, 2022

/ by Indevin Times
जावेद अहमद- सिटी हेड
इंडेविन टाइम्स 

सुलतानपुर। जनपद में महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर बुधवार की आधी रात के बाद यूथ कांग्रेस की ओर से होर्डिंग्स लगा दी गई। सुबह होते ही लोगो की चर्चा में आने के बाद इस होल्डिंग को उतरवा दिया गया। कलेक्ट्री परिसर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर की गई टिप्पणी का बोर्ड लगा दिया गया, होर्डिंग को लगाने का सारा दारोमदार यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशाशन को लगी तो खुद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा खड़े हो कर होर्डिंग को हटवाया गया। 

दरअसल आपको बताते चलें कि 2014 में विपक्ष की नेता रहीं मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फोटो लगाकर महंगाई को लेकर कटाक्ष किया गया है। अगली सुबह जैसे ही यह होर्डिंग्स सियासी गलियारों में चर्चा बनी तो प्रशासन ने आनन-फानन में उसे हटवा दिया है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष वरूण मिश्र ने बताया कि यह होर्डिंग्स उन्होंने लगवाई है। होर्डिंग्स पर यूथ कांग्रेस सुलतानपुर पूर्वी जोन उत्तर प्रदेश के साथ हाथ का पंजा छापा गया है। आधे बैनर में 2014 में गैस सिलिंडर का दाम 410 रूपये दिखाते हुए सड़क पर बैठकर आंदोलन करते हुए स्मृति ईरानी की फोटोे छापा गया है। होर्डिंग्स में आधी जगह पर 2022 में 1053 रूपये गैस सिलिंडर का दाम लिखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हंसते हुए छापा गया है। 

जिलाध्यक्ष वरूण मिश्र ने कहा कि कभी महंगाई के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करने वाली नेता आज संसद में बैठकर महंगाई के नाम पर हंस रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कहकशा अंजुम ने नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक साधना सिंह टीम के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर होर्डिंग्स को हटवाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। विवादित होर्डिंग्स लगवाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले पर भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना चाहिए। विपक्ष का इस तरह के विरोध का तरीका निंदनीय है। प्रशासन यदि उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो पार्टी अपने स्तर से मुकदमा दर्ज कराएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group