इंडेविन टाइम्स
सुल्तानपुर। जिले में ईद का त्यौहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। गौरतलब है कि 10 जुलाई दिन रविवार को मुसलमानों के पवित्र त्यौहार ईद उल अजहा को मनाया गया। सुबह 7:00 बजे की नमाज, कोतवाली नगर गभड़िया चौकी के अंतर्गत बसीर नगर वाली मस्जिद में शांतिपूर्वक ढंग से अदा की गई, जो अल्लाह के नबी इब्राहीम अ. सलाम की सुन्नत को अदा की गई। मुसलमानों का त्यौहार जिसमें कुर्बानी करने का हुक्म है जिसमे लोग नमाज पढ़कर अपने घरों को आते हैं और कुर्बानी करते हैं। कुर्बानी के गोश्त को अपने रिश्तेदार गरीबों में तक्सीम किया जाता है। यह दिन मुसलमानों का अरबी महीने का लास्ट महीना होता है। इसी दिन सऊदी अरब में हज भी मुकम्मल होता है। यह त्यौहार मुसलमानों के लिए बहुत पवित्र और बहुत मायने रखता है।
यह दिन अल्लाह के नेक बंदे हजरत इब्राहिम अ.सलाम का इम्तेहान का दिन था। अपने अजीज लड़के इस्माइल अ. सलाम को अल्लाह ने कुर्बानी करने का हुक्म दिया, अल्लाह के हुकम को अंजाम देने के लिए हजरत इब्राहिम अ.सलाम अपने बेटे को सऊदी अरब की मीना की पहाड़ी पर ले गए और अपने बेटे स्माइल अ.सलाम को लेटा दिया और जैसे ही गर्दन पर छुरी चलायी, अल्लाह ने अपने हुक्म से वहां एक बकरे को जबाह कर दिया। इब्ब्राहिम अ. सलाम अपने इंतिहान में कामयाब हो गए और अल्लाह के अजीज पैगम्बर में शुमार हो गए। उसी दिन से कुर्बानी करने का हुक्म हो गया। जो कुर्बानी करता है उसे सवाब मिलता है और इब्राहिम अ. सलाम की सुन्नत मुकम्मल होती है।
कुर्बानी के जानवर के किसी भी अंग को फेकना या नाली में बहाना, इस्लाम में इसकी कतई भी इजाजत नहीं है। वेस्ट हिस्से को गड्ढे खोदकर जमीन में दबाने का हुक्म दिया गया है। इसी के साथ साथ सरकार द्वारा जो गाइडलाइन बनाई गयी, उनको ध्यान में रखा गया। प्रेम के भाव के साथ और गंदगी न फैले और किसी भी धर्म को ठेस न पहुंचे, इसका खास ख्याल भी रखा गया है।
जिसके साथ ही, इस त्यौहार के मध्येनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्कता के साथ मुस्तैद दिखा। वही पुलिस प्रशासन एसपी सोमेन वर्मा ने पूरे दलबल के साथ पूरे शहर में भ्रमण कर शांतिव्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने कैंप लगाकर चप्पे-चप्पे की निगरानी की। वहीं एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि नमाज और कुर्बानी शांतिपूर्वक ढंग से हुई है। इसी के साथ ईद उल अजहा की नमाज के समय उच्च अधिकारियों के साथ एसपी सोमेन वर्मा, एडिशनल एसपी, कोतवाल सिटी, सीओ सिटी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment