देश

national

सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों से मिले सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन

Sunday, July 3, 2022

/ by Indevin Times
अर्चना नारायण
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

सुलतानपुर। गत शुक्रवार को देहात कोतवाली के ओदरा गॉव के पास सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और दो लोग घायल हो गए थे। इस घटना में मृतक परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त करने सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री नकराही गांव पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इतना ही नही पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति देखते हुये विनोद सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद देने का भी अनुरोध किया है। ताकि पीड़ित परिवारों की हर सम्भव मदद हो सके। 

वहीं इसके पहले विधायक विनोद सिंह कटका मंडल के पदाधिकारियों के साथ कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए और 2024 के चुनाव के मद्देनजर विचार विमर्श किया। विनोद सिंह कार्यकर्ताओ से संगठन को मजबूत करने के साथ साथ लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो भी  केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं हैं वो जन जन तक पहुंचे। इसके लिये कार्यकर्ताओं के जरिये ही हम लोगों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र का विकास और लोगों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना है ताकि लोगों को उसका लाभ दिलवाया जा सके।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group