देश

national

बंधुआ कला के अलीगंज चौकी इंचार्ज ने किया आगामी त्यौहार को देखते हुए फुट मार्च

Saturday, July 23, 2022

/ by Indevin Times
जावेद अहमद- सिटी हेड
इंडेविन टाइम्स

सुल्तानपुर।

थाना बंधुआ कला अलीगंज चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मोहर्रम व रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया। चौकी इंचार्ज अलीगंज शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया। 

कस्बे के विभिन्न नुक्कड़ पर खड़ी दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन को चेक किया गया एवं बाजार वासियों को भरोसा एवं विश्वास दिलाया गया कि पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा में हर दिन हर समय कटिबद्ध है। 

चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने हमराहीयों के साथ फ्लैग मार्च निकाला, जिसमे कांस्टेबल रोहित यादव व रविशंकर आदि  की मौजूदगी रही। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group