देश

national

विधायक विनोद सिंह ने जिला अस्पताल में कोरोना की प्रिकॉशन डोज लगने का किया शुभारंभ

Saturday, July 16, 2022

/ by Indevin Times
प्रभ जोत सिंह- जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स 

सुल्तानपुर। कोरोना की शुरुवात में लोगों की हर तरीके से मदद कर चर्चा में आये पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में सुल्तानपुर विधानसभा से विधायक विनोद सिंह ने जिला अस्पताल में प्रिकॉशन डोज लगने का शुभारंभ किया। फीता काटने के बाद विनोद सिंह ने वैक्सीन लगवाने वालों से बात चीत कर उनका हाल चाल भी लिया। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से ऊपर वालों से अनुरोध किया कि जिन्होंने भी कोरोना से बचाव के लिये पहला और दूसरा डोज लगवा लिया है वो प्रिकॉशन डोज जरूर  लगवाएं। विनोद सिंह ने कहा कि भले ही आज के समय मे कोरोना का प्रकोप कम हो गया है, लेकिन सेहत को दुरुस्त करने के लिये प्रिकॉशन डोज लगना बेहद जरूरी है।  

गौरतलब हो कि जब कोरोना की शरुवात हुई थी तब विनोद सिंह ने अपने स्तर से पूरे जिले भर में मास्क, सेनेटाइजर, डेटॉल साबुन सहित स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट, ग्लब्स, सहित तमाम समान उपलब्ध करवाया था। इसके साथ ही उन्होंने तत्कालीन डीएम एसपी समेत तमाम उच्चाधिकारियों को मास्क सेनेटाइजर उपलब्ध करवा कर एक मिसाल कायम की थी। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डी के त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ एस सी कौशल, जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ वी के सोनकर समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group