देश

national

कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कालेज में 'हर घर तिरंगा' जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

शिवम शर्मा- ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स

लखनऊ। 

गत सोमवार कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कालेज आलमबाग लखनऊ एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आलमबाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सारिका दुबे के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कालेज के मीडिया प्रभारी प्रवीन कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि संगीत कुमार शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सारिका दुबे द्वारा सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 'हर घर तिरंगा अभियान' तिरंगे से अपने संस्थागत और औपचारिक संबंध से आगे बढ़कर व्यक्तिगत और भावनात्मक संबंध की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी क्रम में प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को रेखांकित किया और तिरंगे के महत्व को बताते हुए कहा कि 'हम खुशनसीब हैं कि हमारा जन्म आजाद भारत में तिरंगे के नीचे हुआ है और हमें ये संकल्प लेना है कि हम अपने तिरंगे को झुकने नहीं देंगे।'

मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य को तिरंगा देकर 'हर घर तिरंगा कार्यक्रम' की औपचारिक शुरुआत की गई। तत्पचात एनएसएस  एवं  एनसीसी की छात्राओं ने आसपास के घरों में तिरंगा वितरण कर 'हर घर तिरंगा अभियान' के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सलोनी ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉक्टर अमिता यादव ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group