देश

national

CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज ग्रुप बी के एक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस ग्रुप में भारत पहले स्थान पर है। इससे पहले भारत ने कनाडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। 

हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के दो दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में कनाडा को 8.0 से रौंदकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group