देश

national

सांसद महोदया ने सुजानपुर में अमृत सरोवर का फीता काटकर किया लोकार्पण

 

o स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए तिरंगे झंडे का किया अवलोकन एवं उनकी प्रशंसा की 

o अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

o जिला प्रशासन द्वारा मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में लगाई गई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

o विभिन्न विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता एवं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर आज मा. केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार/सांसद अमेठी श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड गौरीगंज अंतर्गत सांसद आदर्श ग्राम सुजानपुर में मनरेगा योजना अंतर्गत 16.59 लाख की लागत से नवनिर्मित अमृत सरोवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान  सांसद महोदया ने ग्राम प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत सुंदर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है यह सरोवर जल संरक्षण में सार्थक सिद्ध होगा इसके उपरांत  सांसद महोदया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित किए गए तिरंगे झंडे का अवलोकन किया एवं उनकी प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मा. सांसद महोदया ने मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज में जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आधारित  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखा। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विभिन्न विद्यालय की छात्राओं एवं संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए सांस्कृतिक दल/जादू द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस दौरान सांसद महोदया ने समस्त जनपद वासियों से 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा फहराने की अपील किया। इस दौरान राज्य मंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश  मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन , मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, प्रबंधक मनीषी महिला महाविद्यालय गौरीगंज  जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडे, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कार्यकर्ता व जन सामान्य मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group