o जवानों ने निकाली मोटर साइकिल जनजागरूकता तिरंगा रैली
हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर अमेठी में सीआरपीएफ त्रिशुंडी के जवानों ने हर घर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों को जागरूक किया।आज दिनांक 13/08/2022 को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रि० प्र० क०. रिजर्व पुलिस बल, अमेठी परिसर में जयपुरिया स्कूल,अमेठी बॉर्डर सुलतानपुर के बच्चो के साथ इस पावन केंद्रीय पर्व को मनाया ।जिस दौरान जयपुरिया स्कूल, अमेठी बॉर्डर सुलतानपुर के बच्चो ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियो तथा जवान समेत प्रशिक्षणाधीन नवाराक्षियो को राखी बाँधी।कार्यक्रम के दौरान बच्चो द्वारा देशभक्ति पर सामूहिक नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए गए। अपने संबोधन में निर्मल गोप, उप कमांडेंट ने इस त्यौहार की महत्ता को बताते हुए स्कूली छात्राओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि एक जवान के लिए यह संभव नहीं हो पता की हर त्यौहार पर वह परिजनों के साथ उपस्थित रह सके। ऐसे मौको पर हमारा परिवार तथा रिश्ते हमें इसी रूप मिलते है।
इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, अमेठी के पुलिस उप महानिरीक्षक सह प्राचार्य भूपेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में एवं संस्थान के सभी वरिष्ठ अधिकारियो एवं जवानो की उपस्थित में ग्राम बजेठी से कोहड़ौर एवं कैंप तक "हर घर तिरंगा " अभियान के तहत समस्त क्षेत्रवासियों के साथ मोटर साइकल जन जागरूकता रैली निकली गयी। इस दौरान संस्थान के निर्मल गोप, उप कमांडेंट ने बताया कि हमारे देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति एकजुटता दिखाना है। रैली में संस्थान के दीपक सिंह, उप कमांडेंट, विवेक पटेल, सहा० कमांडेंट, अमित कुमार, सहा कमांडेंट, अधिनस्थ अधिकारी, जवानो सहित प्रेम कुमार यादव, प्रधान ग्राम सभा बजेठी, कमलेश कुमार सिंह, प्रधानाद्यापक, प्राथमिक विद्यालय बजेठी, इसरार खान, राधेश्याम यादव, जगताप यादव, पवन कुमार गौतम, वीरेंदर यादव ग्रामवासी एवं उनके परिवारबन्धु उपस्थित थे।
इस आयोजन के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।