देश

national

बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना। 

महागठबंधन के विधायक दल के नेता नीतीश कुमार बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। इस सरकार में राजद नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री होंगे और कल दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार महागठबंधन के सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने एनडीए के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद तत्काल बाद पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना गया।

बुधवार को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ही शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल का विस्तार इत्मिनान से किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर यह खबर भी है कि 35 मंत्रियों का मजबूत मंत्रिमंडल दिखाई दे सकता है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 मंत्रियों का मंत्रिमंडल दिखाई दे सकता है, जिसमें महागठबंधन में शामिल तमाम पार्टियों को जगह दी जाएगी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जदयू और राजद के कोटे से 14-14 मंत्री होंगे। इसके अलावा कांग्रेस को 3, वामदल को 2 और जीतनराम मांझी को एक विभाग सौंपा जा सकता है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group