देश

national

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के 18वे स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों ने जलाएं 18 दीपक , काटा केक

Wednesday, August 24, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

० व्यापार , उद्योग एवं कृषि की प्रगति से ही देश की प्रगति संभव: संजय गुप्ता 

० रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में व्यापारी सबसे आगे: संजय गुप्ता

० कल कानपुर में आयोजित व्यापारी अधिवेशन में प्रदेश के व्यापारी भरेंगे हुंकार

नारायण मौर्य 

इंडेविन टाइम्स

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल  24 अगस्त को अपना 18 वा स्थापना दिवस मना रहा है स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में संगठन के प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा 18 दीपक जलाए गए तथा केक काटा गया। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को स्थापना दिवस की बधाई दी तथा संगठन को मजबूत करने एवं व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु तथा संगठन को प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन बनाने की दिशा में सक्रिय योगदान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बोलते हुए कहा व्यापार ,उद्योग और कृषि की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है, सरकार को इन तीनों क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग रोजगार देने का सबसे बड़ा माध्यम है, छोटे से छोटा व्यापारी भी कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार अवश्य देता है। उन्होंने कहा भारत के परंपरागत व्यापार को बचाने के लिए सरकार को ठोस उपाय करने चाहिए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ने बताया की आदर्श व्यापार मंडल अपने 18वे स्थापना दिवस के अवसर पर कानपुर में व्यापारी अधिवेशन आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया व्यापारी अधिवेशन में व्यापारी अपनी मांगो को केंद्रीय मंत्री के सामने मजबूती से उठाएंगे। 

स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, पवन जयसवाल ,दीपक लंबा, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, राजीव शुक्ला, मोहित कपूर, अशोक भाटिया, संजय त्रिवेदी ,राजन मिश्रा, आशीष इंडेविन टाइम्सगुप्ता, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, मोहम्मद आदिल, नरेंद्र शर्मा, महेश गुप्ता ,पंकज अरोड़ा, राधेश्याम शर्मा, श्याम सुंदर अग्रवाल, संजय टंडन, हिमांशु रस्तोगी, निलेश सोनकर, आसिफ की दवाई डॉ साकेत चतुर्वेदी, महिला इकाई अध्यक्ष अनिला अग्रवाल, अंजलि मोरिया, वर्तिका शुक्ला, तृप्ति मिश्रा, पुनीता भटनागर प्रियम पांडे, प्रीति गुप्ता, रूपाली गुप्ता, रेनू सिंह आदि पदाधिकारी शामिल थे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group