देश

national

सपा ही जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही है- शकुन्तला भारती

० गरीब की रसोई से दूर हुई अरहर की दाल,डायन बनी मंहगाई, अंधी हुई भाजपा सरकार

० स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तेजी से सपा में जुड रहा है अतिपिछड़ा वर्ग

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य और समाजवादी पार्टी की नेता शकुंतला भारती पिछले तीन दिनों से कैम्प करके लोगों को सपा का सदस्य बना रही हैं।शनिवार को उन्होंने बियसिया में समर्थकों के साथ बैठक करने के बाद घर घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।1997 में सपा के जेल भरो आन्दोलन के मुख्य कार्य कर्ता रहे बाबू राम यादव भी उनके साथ रहे।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कारपोरेट जगत के फायदे के लिए देश को आर्थिक गुलाम बनाने का कुचक्र रच रही है। मोदी और योगी के राज मे पूर्ण रुपेण धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य भारत के स्वरूप को नष्ट करने की साजिश की जा रही है।मंहगाई डायन बनी हुई है। कमर तोड मंहगाई से गरीब,मध्यम वर्ग  सभी परेशान हैं। अरहर की दाल गरीब की रसोई मे नहीं बन पा रही।रसोई गैस के दाम इतने अधिक हो गये हैं कि लोग सिलिंडर नही खरीद पा रहे ,उज्जवला योजना से थोक में बांटे गये गैस सिलिंडर एक कोने मे पडे हुए हैं,गरीब महिलाएं फिर से चूल्हा फूंकने को मजबूर है। डीजल और पेट्रोल के दाम बढने से किसान और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं।युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं।एक भी भर्ती पूरी नही हो पा रही हैं। योगी के राज मे भर्ती परीक्षाओं के पेपर  लीक होने के रिकॉर्ड टूट गये हैं।उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनमुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है। 

शकुंतला भारती ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ प्रदेश की जनता की निगाहें है,सूबे में राजनीतिक परिवर्तन की ताकत केवल सपा मे हैं ‌। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर अमेठी मे कैम्प करके सदस्यता अभियान चला रही हैं। प्रदेश का एससी,ओबीसी और अति पिछड़ा वर्ग तेजी से स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा के साथ खड़ा हो रहा है। धर्मराज यादव, उमाशंकर,शत्रुध्न कोरी,रणजीत कुमार,दिलीप कुमार,अजय यादव, रमाकांत, अमरावती यादव, शांति कश्यप, त्रिभुवन नाथ,सुभाष यादव,अनारकली, शिवकुमारी, रंगीला, श्याम कली आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group