देश

national

अमेठी विधायिका की गांव में चला सपा का सदस्यता अभियान

० संविधान को बचाने के लिए सपा का चल रहा महा सदस्यता अभियान- मनोज पांडे 

० भाजपा सरकार में बढी महंगाई ,लोगों को मिली बेरोजगारी -डॉ सीपी यादव

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी।

विधानसभा 186 अमेठी  की विधायिका महाराजी देवी प्रजापति के गांव परसावां में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के जाने-माने ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडे ,गौरीगंज विधायक राकेश कुमार सिंह सहित नामचीन हस्तियों ने प्रतिभाग किया।

अमेठी विधायक श्रीमती महाराजी देवी व पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के पैतृक गांव सरसावा में सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया ।जिसमें लगभग डेढ़ सौ लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली तथा लोहिया के विचारों पर चलने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की। सदस्यता अभियान में ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सपा का महा सदस्यता अभियान है। यह सपा का सदस्यता अभियान ही नहीं बल्कि संविधान को बचाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ लोगों को महंगाई व बेरोजगारी मिली है। लोगों की थाली से सब्जी व अरहर की दाल गायब हो गई है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे रोकने के लिए ही सपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ सीपी यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी हुई है ।लोगों के रोजगार छिन गए हैं। बढ़ती हुई महंगाई उनकी जी का जंजाल बनी हुई है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।संविधान बचाने के लिए लोगों को एकजुट होकर सपा के सदस्यता अभियान में जुड़ना है जिससे आने वाली सरकार सपा की हो ।इसके साथ ही गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ,मजदूर सभा जिला अध्यक्ष डीके यादव व विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम की शुरुआत में  समाजवादी पार्टी के मंचासीन सदस्यों व मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ।सदस्यता अभियान के अवसर पर सनशाइन पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ,बृजेश कुमार यादव जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ अमेठी, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव, राम उदित यादव , डॉ सीपी यादव ,लक्ष्मण यादव ,महावीर कश्यप सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group