नोएडा।
नोएडा की CEO रितु महेश्वरी ने कहा कि तय प्लान के साथ ट्विन टावर गिराया गया है। पड़ोस की बिलडिंगस को कोई नुकसान नहीं हुआ है। शाम 6:30 बजे सोसाइटी में लौट सकेंगे। बता दें कि नोएडा एक्सप्रेस पर ट्रैफिक खोल दिया गया है। सफाई का काम जारी है। NDRF की टीमें मौके पर हैं।
बता दें कि दिल्ली के सटे नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को आज ढाई बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महज 15 सेकेंड के अंदर 3700 किलोग्राम बारूद इन इमारतों को ध्वस्त कर देगा। इसके लिए इमारतों में 9,640 छेद कर ये बारूद भरा गया है। सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराने में करीब 17.55 करोड रुपये का खर्च आने का अनुमान है। टावर्स को गिराने का यह खर्च भी बिल्डर कंपनी सुपरटेक ही वहन करेगी।
वैध रूप से निर्मित इन ट्विन टावर को धराशायी करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के एक साल बाद यह कार्रवाई की गई है। लगभग 100 मीटर ऊंचे टावर को चंद सेकेंड में ध्वस्त कर दिया गया। दिल्ली की प्रतिष्ठित कुतुब मीनार (73 मीटर) से ऊंचे इन टावर को ‘वाटरफॉल इम्प्लोजन' तकनीक की मदद से गिराया गया।