देश

national

आजादी का अमृत महोत्सव: सुल्तानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा रैली

Sunday, August 14, 2022

/ by Indevin Times
प्रभ जोत सिंह/परविंदर सिंह
इंडेविन न्यूज नेटवर्क

  • भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रवि त्रिपाठी के नेतृव में निकाली गई तिरंगा रैली 
  • व्यापारियों ने नगर वासियों को ‘घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया’ और झंडा वितरण किया

सुल्तानपुर। आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत हर घर तिरंगा फहराया जा रहा है साथ ही तिरंगा रैली भी निकाली जा रही है। इसी उपलक्ष्य में सुल्तानपुर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रवि त्रिपाठी के नेतृव में तिरंगा रैली निकाली गई। व्यापारियों ने नगर वासियों को ‘घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया’ और झंडा वितरण किया। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा एसपी सोमेन वर्मा व एसडीएम सदर सीपी पाठक की मौजूदगी में हुआ। सुल्तानपुर के व्यापारियों ने एकत्र होकर 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम किया और तिरंगा रैली निकाल नगरवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना का जोश भर दिया। 

यह रैली जिला पंचायत कार्यालय से निकल कर बस अड्डा, डीएम आवास, दीवानी चौराहा होते हुए वापस जिला पंचायत कार्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान सभी ने घर पर तिरंगा झंडा लगाने का संकल्प लिया। क्षेत्र के सभी व्यापारियों ने भारत माता की जय व देश भक्ति के नारे लगाए। प्रदेश मंत्री रवि त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा रैली का मकसद राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगौरव का भाव पैदा करना और अपने देश की आजादी के 75वें साल की खुशी जाहिर करना है। उन्होंने आजादी के महत्व को बताया। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदान को याद किया और उनकी प्रतिमा के सामने नतमस्तक हुए। प्रदेश मंत्री रवि त्रिपाठी और पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 

इस मौके पर एसपी सोमेन वर्मा, एसडीएम सदर सीपी पाठक, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री रवि त्रिपाठी, अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स के राजेंद्र अग्रवाल, अकाउंटेंट राम चंद्र मौर्य, साजिद, पत्रकार संगठन के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री प्रभ जोत सिंह, प्रतापघंज-रामगंज बाज़ार के व्यापारीगण व नगर के व्यापारियों के साथ भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।





Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group