देश

national

भाजपा ने किसानों को मुफ्त बिजली देने से किया इनकार -अशोक सिंह हिटलर

Friday, September 23, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह हिटलर ने  दावा खिलाफी के मुददा को उठाते हुए भाजपा सरकार को घेराबन्दी की। सरकार के गुजरात माडल पर सवाल खडा किये। अमेठी मे मीडिया से मुलाकात की। उन्होने भाजपा के मुफ्त बिजली का मुददा उठाया और कहा कि बिगत बिधान सभा चुनाव 2022 मे भाजपा किसानो को मुफ्त बिजली देने का वादा किया। सरकार मे भाजपा आयी तो! अब भाजपा सरकार मे है। गुजरात माडल के तत्कालीन आईएएस  अरविन्द कुमार शर्मा को भाजपा ने अब एम एल सी मनोनीत किए। प्रदेश सरकार मे ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा को बना दी। अब बिधान सभा मे ऊर्जा मंत्री ने घोषणा की। किसान को मुफ्त बिजली देने की योजना नही है। यह कहकर बुधवार को ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने सरकार की किसान बिरोधी होने को सच को उजागर कर दिए। मंत्री ने गुजरात माडल के सच्चाई से,झूठ से प्रदेश को अवगत करा दिया। सूखे,अल्पबृष्टि से किसान परेशान है। किसान के भूमि लगान की वसूली लघु बृहद किसानो से आज भी कर रही है। 

उन्होने कहा कि पीएम किसान सम्मान योजना सरकार का ढकोसला करार दिया। आवारा पशु खेत की फसल चर रहै।  अस्थाई गोआश्रय केन्द्र पर रखवाले भ्रष्टाचार की माला जप रहे है। गाय और बछडे गो बध कानून की सजा काट रहे ।खेत मे खुले तो फसल चर रहे है। खेतिहर दलहन तिलहन बाजार से खरीद कर खा रहे है। पीएम किसान निधि देगे। तो किसान चुप रहेगा। भूखमरी होने पर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद नही करेगा। भारतीय किसान यूनियन आवारा पशुओ पर अमेठी मे धरना-प्रदर्शन कर रहे है। रखवाले के कानो मे जू नही रेग रही है। 

कांग्रेस नेता श्री हिटलर ने भाजपा से सवाल किया कि देश के आन्ध्र प्रदेश,पंजाब,कर्नाटक,तेलंगाना राज्य मे मुफ्त बिजली दी जा रही है। तो उत्तर प्रदेश मे मुफ्त बिजली भाजपा के संकल्प पत्र के ऐजेण्डे मे शामिल था ।लेकिन सरकार मे आने के  बाद वादा से मुफ्त बिजली देने से इंकार कर किसान बिरोधी होने का सच उजागर कर दिए। अखिर कब किसानो का शोषण कब तक भाजपा गठबंधन के नाम पर करती रहेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group