देश

national

भारत जोडो़ यात्रा मे शामिल होंगे अमेठी के कांग्रेसी नेता

Friday, September 16, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स


हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स) 

अमेठी।

राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी का सत्याग्रह आंदोलन ने देश को एकता के सूत्र मे बाध दिया। देश को आजादी दिलाई। कांग्रेस गाँधी के बताए मार्ग पर चल रही है। अब कांग्रेस ने लोकतंत्र मजबूत करने के लिए भारत जोडो यात्रा शुरु की। पूरी दुनिया मे सबसे बडे प्रजातंत्र वाले देश हिन्दुस्तान मे नया मुकाम हासिल करने के जनतन्त्र को एकजुट करने की जरूरत महसूस हुई। जिसे लेकर भारत जोडा यात्रा कांग्रेस ने शुरू की। जिसमे अमेठी जिले के कांग्रेस सेवादल कमेटी जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप यात्रा की शुरुआत और अन्त शमिल हो रहे है। कांग्रेस की फौज भी कार्यक्रम मे शिरकत करने के फिराक मे उत्साहित है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के  नायक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भारत जोडो़ यात्रा शुरुआत की। इस कार्यक्रम से देश की जनता मे अति उत्साह देखने को मिल रहा है । मंहगाई,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार से मुक्त पाने के लिए नयी राह देख रहे है। कई प्रान्त, भाषा,जाति,धर्म के लोगो का समन्वय स्थापित होगा ।भारत यात्रा जोडो़ की जरूरत थी। क्योकि देश मे जाच की आच के नाम पर व्यापारी,अधिकारी, नेता, किसान ,महिला,मजदूर, किशोर आदि भयभीत है। भय(पाप)का वातावरण देश मे बनता जा रहा है। सब अपने काम छोड़कर पलायन धीरे धीरे कर रहे है। कोई सूरत नही दिख रही थी। लेकिन कांग्रेस की पहल भारत जोडो़ यात्रा  पर देश की जनता टिकी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का भी मामला साफ हो गया। पार्टी की नयी उड़ान अब कीर्तिमान स्थापित करेगी। नेताओ से ज्यादातर जनता को पसंद आ रहा है। सरकार का गुजरात माडल की हवा निकल गयी। स्मार्ट सिटी का कार्ड भी नही चला। सरकार खरीद का खेल जनता देख चुकी है। 

अब भारत जोडो़ यात्रा मे जुडने के लिए अमेठी जिले के नेताओ की फौज अति उत्साहित दिख रखी है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राम किशोर शास्त्री, आशीष शुक्ल,ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन पासी,कांग्रेस बौद्धिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बिनोद मिश्र,पीसीसी सदस्य डा नरेंद्र मिश्र,कांग्रेस जिला प्रवक्ता डा अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, अनिल सिंह, अशोक सिंह हिटलर, प्रदेश सचिव संजय पाठक, कांग्रेस जिला सचिव आयुष तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय सचिव राज नारायण यादव, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव बैजनाथ तिवारी, माता प्रसाद वैश्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव के निजी सचिव राम नरेश ओझा, भारत धुरिया, उदय राज यादव, प्रांजल तिवारी, कपिल पाण्डेय,पूकलावती मौर्य आदि शामिल होने की हुकार भरी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group