देश

national

सूर्य भान मिश्रा बने जिला अध्यक्ष

Tuesday, September 13, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)                                                                          अमेठी।

आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एंड एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.नौशाद सिद्दीकी  के निर्देशन में अमेठी जिले से  राष्ट्रीय सचिव  चन्द्र भान तिवारी जी व वसीउल्ला खान के द्वारा पत्रकार विजय चन्द्र मिश्रा के सहयोगानुसार जनपदअमेठी से पत्रकार सूर्य भान मिश्र को आल इंडिया सोशल एक्टिविटीज़ एवं एंटी करप्शन आर्गेनाइजेशन में नियुक्त किया गया है।  जिले के पत्रकार सूर्य भान मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश अमेठी टीम की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं मुबारकबाद दी गई,तो वहीं जनपद वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई दी , और उन्हें संगठन के प्रति जो जिम्मेदारी वसी खान व राष्ट्रीय सचिव चन्द्र भान तिवारी द्वारा सौंपी गई है उस जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। सूर्यभान मिश्रा ने कहा कि संगठन के प्रति  देश के बिभिन्न राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एवं संगठन का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और अमेठी टीम के सदस्यों के साथ समाज में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने एवं समाज में दबे कुचले, गरीब, असहाय,मजबूर परेशान, पीड़ित व्यक्तियों के साथ  हमेशा खड़े रहेंगे और ऐसे लोगों का साथ हमेशा देते रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group