देश

national

भगवान विश्वकर्मा की पूजा से मिलती है समृद्धि- बृज मोहन यादव

Saturday, September 17, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

० तहसीलदार,शाखा प्रबंधक को चित्र भगवान विश्वकर्मा को चित्र भेट 

अमेठी।

भगवान विश्वकर्मा महराज की पूजा करने से समृद्धि मिलती है। आज के दिन लोग लोहे के यन्त्रो की पूजा करते है। और पूजा करने से भगवान की सिद्धि मिलती है। उक्त बाते अमेठी तहसीलदार बृजमोहन यादव ने भगवान विश्वकर्मा पर कही। कार्यक्रम मे सारस्वत सम्मान समारोह आयोजित किया  गया। 

भगवान विश्वकर्मा महराज की पूजा पाठ धूम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कल कारखाने,फैक्ट्ररी,उद्योग धन्धे,कुटीर उद्योग जगत मे शनिवार को बिबिध कार्यक्रम हुए। भगवान विश्वकर्मा मन्दिर रेलवे-स्टेशन रोड पर राम चरित मानस पाठ का भब्य आयोजन हुआ। हवन-पूजन कर प्रसाद बितरण श्रद्धालुओ को किया गया। आज के दिन भारी वाहन सडक पर धूल नही उडाये ।जगह-जगह ठहराव रहा। वाहनो की पूजा जगह-जगह देखने को मिली। अन्तू रोड पर मनोज फर्नीचर हाऊस पर भगवान विश्वकर्मा महराज की पूजा भाजपा जिला मंत्री अजय विश्वकर्मा ने की। लोगो को प्रसाद बितरित किए। इस कार्यक्रम मे तहसीलदार अमेठी बृजमोहन यादव शमिल हुए। जिन्हे भगवान विश्वकर्मा महराज का चित्र भेट अजय विश्वकर्मा ने किया। इसी क्रम मे शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा अमेठी को अजय कुमार विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा का चित्र भेट किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह  मे भाजपा जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा डा उदय राज,भाजपा पिछडा प्रकोष्ठ मण्डल अध्यक्ष अमेठी महादेव विश्वकर्मा अशोक कुमार विश्वकर्मा,राम वरन, मनोज कुमार विश्वकर्मा,कपिल यादव,चन्द्र भान यादव,शिक्षक आर पी यादव,ई प्रमोद यादव ,राम लोचन आदि शामिल हुए। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group