हरिकेश यादव- संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
पूर्व विधायिका अमेठी की रानी श्रीमती गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह का जन्मदिन अमेठी ब्लाक के गांव गुलालगढ़ डेहरा में गौरव सिंह व उनके साथियों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। इसके बाद उच्च विद्यालय डेहरा पहुंच कर गौरव सिंह व उनके साथियों ने बच्चों व अध्यापकों को केक खिलाते हुए मिठाई वाकल वितरित किया। इस मौके पर गौरव सिंह गुलालगढ़, रविंद्र प्रताप सिंह,जमुना प्रसाद पांडे, संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य राकेश, चंचल सिंह, राजाराम जोरिया, भवानी मौर्या आलोक सिंह, राजेश कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे और युवराज अनंत विक्रम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की।