हरिकेश यादव - संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)फोटो - डेंगू से पीड़ित पत्रकार धवन मिश्र
अमेठी।
संचारी रोग नियंत्रण का खेल खुलेआम धडाम हो चला है। गन्दगी के चलते डेंगू ने दस्तक देकर भारत स्वच्छ मिशन को खुली चुनौती दे रहा है। केंद्र सरकार ही नही प्रदेश सरकार के फरमान कागजो पर तेज रफ्तार से दौड लगा रहा है। शेखी बघारने वाले नेताओ का सत्ता मोह तेज हो चला है। जनता की मूलभूत सुबिधाओ मे कटौती चल रही है। सरकार के नक्शे कदम पर त्रिस्तरीय पंचायत का चलन भ्रष्टाचार को शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
स्वास्थ्य एव स्वच्छता समिति की बैठके पंचायतो मे नही हो रही। समिति के अध्यक्ष,सचिव के फरमान तक सिमटकर कर रहा गया। सफाई के लिए साम्रगी का बिल लग रहा है। सामान खरीद कर पंचायत लाना फजीहत समझ रहे है।
जिले के बिकास खण्ड अमेठी की ग्राम पंचायत नुवावाॅ के ग्राम सैदापुर मे डेंगू रोग के फैलाव की खबर है। गाँव के अनुपम मिश्र पुत्र त्रिवेणी प्रसाद मिश्र 32 वर्ष चार दिनो से डेंगू बुखार से पीड़ित है। जिला अस्पताल से इलाज चल रहा है। और सरकारी मशीनरी नही जगी। और डेंगू बुखार ने दूसरे रोगी धवन मिश्र पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद मिश्र 45 वर्ष सम्पादक दैनिक शंशाक मेल को चपेट मे ले लिया। जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी मे 12 अक्टूबर 2022 से जांच के बाद चिकित्सक डा सौरभ सिंह कर रहे है। इतना बीमारी फैलने के ग्राम पंचायत बिकास अधिकारी,सहायक बिकास अधिकारी,खण्ड बिकास अधिकारी आदि जनता के रखवाले अभी गांव नही पहुंचे। डा सौरभ सिंह द्वारा उपचार चल रहा है। राहत के सारे इन्तजाम किये जा रहे है। संचारी रोग नियंत्रण की टीम अभी गांव तक जागरूकता फैलाने नही पहुची।