हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
गौरीगंज/अमेठी।
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ अमेठी का अधिवेशन एवं चुनाव का कार्यक्रम इंदिरा गांधी पी जी कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीषी महिला महाविद्यालय के संस्थापक जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने की तथा मुख्य अतिथि अवधेश कुमार मिश्र प्रदेश अध्यक्ष सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश रहे। शिक्षकों से खचाखच भरे सभागार में शिक्षकों ने चुनाव पर्यवेक्षक जीत लाल यादव, प्रांतीय महामंत्री सीनियर बेसिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त शिक्षक हरिप्रसाद दुबे तथा धीरेन्द्र प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अमेठी चुनाव अधिकारी द्वय की उपस्थिति में राज किशोर सिंह को जिलाध्यक्ष, अजय कुमार शुक्ला को जिला मंत्री, गजराज सिंह को जिला कोषाध्यक्ष, व त्रिशला सिंह को महिला उपाध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया तथा यह निर्देश दिया गया कि संरक्षक पारसनाथ सिंह व रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय के सहयोग से ये लोग जनपदीय कार्यकारिणी का गठन करें। कार्यक्रम को प्रान्तीय अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र महामंत्री जीत लाल यादव , प्रतापगढ़- जिलाध्यक्ष मिथिलेश चन्द्र पाण्डेय, सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष- अवनीन्द्र सिंह,रायबरेली जिलाध्यक्ष- शिवकुमार सिंह ,गया प्रताप सिंह अवध राज सिंह, आचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, राजेश कुमार पाण्डेय ,मनोज कुमार सिंह, त्रिशला सिंह ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संरक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य तथा मंडल अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी मनीषी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह व संचालन नवनिर्वाचित जिला मंत्री अजय कुमार शुक्ला ने किया।इस अवसर पर, अब्दुल रसीद- जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार तिवारी, प्रियांशु श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रताप सिंह,मयंक प्रताप सिंह,राम सुख,श्री राम सोनी- जिलामंत्री, ओमेंद्र सिंह- अध्यक्ष, संजय मिश्रा, जगजीत सिंह, यदुनाथ सिंह, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।