देश

national

मोरबी पुल हादसे पर रूस के राष्ट्रपति ने जताया दुख

नई दिल्ली। 

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बने केबल पुल हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राजधानी गांधीनगर से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित मोरबी में मच्छु नदी पर बना यह पुल एक सदी से भी अधिक समय पुराना है। मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के बाद इसे आम जन के लिए पांच दिन पहले ही खोला गया था।

पुल रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया। इस हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सोमवार को क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में, पुतिन ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे के प्रति मेरी संवेदना स्वीकार करें।'' रूस की एक समाचार एजेंसी ‘टीएएसएस' के मुताबिक, पुतिन ने हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रियजनों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्ति किया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group