देश

national

अजय राय के दौरे से कांग्रेसी नेताओं में दिखा उत्साह

Thursday, November 3, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

फोटो-कांग्रेसी नेता आशीष शुक्ला व प्रदीप सिंघल, अजय राय 
० अमेठी में चर्चा का विषय बना अजय राय का दौरा

हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष अजय राय के दौरे के पहले दिन नेताओ ने अभिनन्दन के रेस लगा दी। सोई हुई कांग्रेस जयकारो से गूज गयी। अमेठी  में चारों तरफ कांग्रेस के कार्यकर्ता की दिखाई पड़ रहे थे।  आसल परगना से कांग्रेस  प्रान्तीय अध्यक्ष श्री राय की यात्रा  पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल के अभिनन्दन से यात्रा चली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। रामगंज मे बौद्ध मंदिर मे बैठक हुई। पीपरपुर,अयोध्या नगर,भादर मे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीकरमाफी में मेधावी छात्रों का सम्मान हुआ। श्रीमत परमहंस आश्रम टीकर माफी मे दर्शन कर दुआ मांगी। हथकिला मे ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष पूर्व महासचिव अशोक सिंह हिटलर,कांग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष अजित कुमार यादव,संग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष बलराम वर्मा,भेटुआ ब्लाक कांग्रेस कमेटी, मुन्ना सिंह त्रिशुंडी ,कांग्रेस सेवादल संगठन ने ऐतिहासिक स्वागत किए। अमेठी मे कांग्रेस कार्यालय से श्री राय की पदयात्रा शुरु हुई। डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर उनके द्वारा माल्यार्पण किया गया। इनके साथ पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,कांग्रेस छात्र संगठन जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र ने अपनी मौजदूगी दिखाई। पूर्व एम एल सी दीपक सिंह,ए आई सी सी सदस्य प्रेम नारायण तिवारी भी पदयात्रा मे शमिल हुए। अमेठी शहर मे श्री राय ने तेज दौड़ लगायी। जैसे कांग्रेस उडन परी हो चली। राजीव गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस के रिश्ते को मजबूत बनाने की बात कही। राहुल गाँधी की अमेठी फिर लाए अपील लोगो से की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group