देश

national

यूपी में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Thursday, November 17, 2022

/ by इंडेविन टाइम्स

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल सामान्य है लेकिन दो-तीन दिन के भीतर थोड़ी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। तापमान में इससे ज्यादा का बदलाव होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुछ इलाकों में धुंध देखी जा सकती है। हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब रहेगी। 10-15 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग की मानें तो हाल ही में कश्मीर घाटी में पड़ी बर्फ और हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी हो जाने से अगले कुछ दिनों में ठंड तेजी से बढ़ेगी। साथ ही दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक ठंड इसलिए अधिक नहीं पड़ी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ आते रहे। इस बार नवंबर के आखिरी हफ्ते से ठंड अपने रंग में आने लगेगी। दिसंबर की शुरुआत में पारा और भी नीचे चला जाएगा।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group